श्री कृष्णा यादव सेवा समिति

श्री कृष्णा यादव सेवा समिति का गठन दिनांक 8 दिसंबर 2015 को आम यादव समाज की सर्व समिति में राज्य स्तरीय समिति का गठन किया सेवा समिति का गठन के उद्देशय से समाज में व्याप्त बुराइयों एवं सामाजिक उत्थान के लिए समाज में शिक्षा के स्तर को बढ़ावा देने एवं समाज में होनहार प्रतिभाओ को प्रोत्साहित करने हेतु प्रतिवर्ष प्रतिभावान 

home left side img

सम्मान समारोह का आयोजन किया जावेगा एवं समाज में सामूहिक विवाह सम्मलेन की प्रथा को लागूकर समाज में सामूहिक विवाह सम्मलेन का आयोजन एवं समाज में व्याप्त बुराइयों पर चर्चा कर समाज की सहमति से बुराइयों को काम करने का उपाय किये जाने हेतु किया गया |                                       

                         श्री कृष्णा यादव सेवा समिति ने अपने उद्देशयो को सकार करने हेतु समाज के सहयोग से प्रथम उद्देशय की पूर्ति हेतु प्रतिभावान सम्मान समारोह दिनांक 27 -12 -2015 को ज्ञानदीप विधालय , अहीर का तिबारा , अलवर में लगभग 1100 प्रतिभाओ को सम्मानित किया गया तथा द्वितीय उद्देशय की पूर्ति हेतु सामूहिक विवाह सम्मलेन का आयोजन कर देवउठनी ग्यारस दिनांक 11 -11 -2016 को आठ जोड़ो को सामूहिक विवाह सम्मलेन का आयोजन थाना राजाजी (राजगढ़) में किया गया समाज में व्याप्त कुरीतियों पर अंकुश लगाते हुए दाह संस्कार के समय कपड़ो पर प्रतिबंद लगाकर नारियल की प्रथा को चालू किया एवं भात पेज व सभी प्रकार की फेहरावणी में कपड़ो का लघु रूप किया जाकर सभी का पैसो से सम्मान किये जाने की प्रथा को लागु किया | जिसको समाज ने स्वीकार कर लागू किया

श्री कृष्णा यादव सेवा समिति ने अपने उद्देश्यों की पूर्ति हेतु सतत प्रयास कर सुचारू रूप से द्वितीय प्रतिभावान सम्मान सम्मेलन समारोह दिनांक 24-2-2017 को श्री राधा कृष्ण मंदिर टोडा का ठेकड़ा तह. लक्ष्मणगढ़ जिला अलवर पर किया गया जिसमें 250 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया है। द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन ग्राम धमरेड, राजगढ़ ने दिनांक 31-10-2017 को किया गया जिसमें 53 जोड़े परिणय सूत्र मे बंधे। तृतीय प्रतिभावान सम्मान समारोह का आयोजन ग्राम बगड़ राजपूत रामगढ़ अलवर में दिनांक 11.02.2018 को किया गया जिसमें 650 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।                                               

श्री कृष्णा यादव सेवा समिति मे समस समस्त यादव समाज निश्चित सदस्यता शुल्क जमा करवाकर सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं जिस हेतु समस्त यादव समाज आमंत्रित है।

You Can Help!

ACCOUNT NUMBER:- 8717000100013136

IFS CODE :- PUNB0871700

BANK NAME:- PUNJAB NATIONAL BANK

BRANCH ADDRESS:- MALAKHERA (ALWAR) – RAJ.